गुजरबावड़ी में दस वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से हुई मौत,पुलिस ने मर्ग किया कायम।भगवानपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम गुजरबावड़ी में एक बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जानकारी अनुसार मृतक भायालाल पिता बसीराम दस वर्ष निवासी गुजरबावाडी अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब में नहाने गया था। इस दौरान गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।