भगवानपुरा के पिपल्याबावड़ी में नहर में डूबने से सात वर्षीय बालिका की मौत हो गई है। बालिका देजला देवाड़ा जलाशय की मुख्य नहर में बच्चों के साथ नहाने गई थी, इसी दौरान डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक बालिका की पहचान भारती पिता हीरालाल निवासी शिवराम फाल्या पिपल्याबावड़ी के रूप में हुई है।