मंडला: चिलमन चौक पर व्यक्ति की अजीब हरकत, मुर्गा रखकर बीच सड़क पर किया ड्रामा
Mandla, Mandla | Apr 19, 2026 शहर के व्यस्त चौराहा चिलमन चौक पर रविवार को एक व्यक्ति की अजीबोगरीब हरकतों से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार शाम करीब 4 बजे एक व्यक्ति बीच चौराहे पर बैठ गया और अपने साथ लाए देशी मुर्गा व चावल रखकर अजीब तरीके से व्यवहार करने लगा। अचानक हुई इस घटना को देखकर राहगीर और आसपास के लोग अचंभित रह गए। किसी ने इसे टोना-टोटका से जोडकऱ देखा।