आगर: गेहूं उपार्जन की तारीखों में फिर बदलाव, आगर-मालवा में अब 10 अप्रैल से शुरू होगी गेहूं खरीदी
मध्यप्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा रबी विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं उपार्जन की तिथियों में संशोधन किया गया है। जारी आदेश के अनुसार उज्जैन संभाग के अंतर्गत आने वाले आगर-मालवा जिले में गेहूं खरीदी अब 10 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगी। कलेक्टर ने बुधवार सुबह 11 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पहले