राजगढ़: राजगढ़ में विप्र फाउंडेशन ने पार्षदों, चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का स्वागत किया, चेयरमैन ने 1000 गज जमीन देने की घोषणा की
Rajgarh, Churu | Sep 29, 2026 विप्र फाउंडेशन तहसील इकाई राजगढ द्वारा जनप्रतिनिधियों के स मान व स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री परशुराम के छायाचित्र के आगे दीप प्रज्वलित कर की गई। राजगढ पालिका के अध्यक्ष राकेश पूनिया, वाइस अध्यक्ष अफराज बानो, उनके प्रतिनिधि लाल मो.बियानी तथा विप्र समाज से चुने गए पार्षद राहुल पारीक, आरती शर्मा, कुसुम शर्मा का सम्मान किया।