सैदपुर: 35 साल की उम्र में 15 साल के लड़के से दोस्ती कर, मामूली बात पर अंडा विक्रेता की हत्या कर फंदे से लटकाने वाला गिरफ्तार
बहरियाबाद पुलिस ने अंडा विक्रेता किशोर की गला घोंटकर हत्या कर शव पेड़ से लटका देने की सनसनीखेज घटना का 24 घंटों के भीतर सफल अनावरण करते हुए हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने हत्यारोपित के पास से मृतक की गायब साइकिल भी बरामद कर ली है। बाद में उसे संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया।