अतर्रा: बदौसा के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर, एक युवक गंभीर रूप से घायल
Atarra, Banda | May 12, 2026 बदौसा के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान थाना क्षेत्र के चंदौर गांव निवासी श्यामसुंदर पुत्र राम प्रताप (20 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया कि श्यामसुंदर अपने गांव चंदौर से बाइक द्वारा जरैला पुरवा जा रहा था। इसी दौरान बदौसा के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।