रॉबर्ट्सगंज: राबर्ट्सगंज नगर में स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कांग्रेसियों ने मनाई बाबा साहब की जयंती
राबर्ट्सगंज नगर में स्थित वार्ड नंबर दस में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर के कांग्रेसियों ने बाबा साहब की जयंती पर उनको याद किया एवं उनके द्वारा किए कार्यों पर लोगों ने अपनी बात कही ।सोनभद्र अनुसूचित प्रकोष्ठ कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राव ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान की रचना की एवं दलितों के उत्थान के लिए उन्होंने जीवन भर प्रयास किया।