सिधौली: अटरिया में वांछित 50-50 हजार के ईनाणी बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने पर दो बदमाश गिरफ्तार
जनपद के अटरिया इलाके में लूट चोरी हत्या नकब जनी जैसे गंभीर मामलों में वांछित चल रहे 50-50 हजार रुपए के इनामी बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गयी पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से दोनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जानकारी के अनुसार बदमाशों के पास से ₹7 लाख के सोने के जेवरात सहित नगदी और अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है।