अटरू: बडोरा में आयोजित हुआ फार्मर आईडी शिविर
Atru, Baran | Feb 27, 2025 अटरू क्षेत्र के बडोरा ग्राम पंचायत के समाज कल्याण छात्रावास मे तीन दिवसीय फार्मर आईडी शिविर गुरुवार से शुरू हुआ। पटवारी मुकेश गुर्जर ने बताया कि शिविर में किसानों के लिए 11 अंकों की फार्मर आईडी बनाई गई। यह आईडी आधार कार्ड की तरह होगी। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद प्रथम गुरुवार को 275 किसानों को आईडी दी गई। इस आईडी के जरिए किसानों को सरकारी लाभ मिलेगा।