कोलेबिरा: कोलेबिरा में 17 धुमकुड़िया भवनों को मांदर-नगाड़ा वितरित
कोलेबिरा: सोमवार 3 बजे कल्याण विभाग द्वारा आयोजित समारोह में कोलेबिरा प्रखंड के 17 धुमकुड़िया भवनों को मांदर और नगाड़ा वितरित किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, प्रवासी मजदूरों को श्रम कार्ड तथा स्वास्थ्य जांच शिविर की सुविधा भी दी गई। जनप्रतिनिधियों ने आदिवासी संस्कृति व परंपराओं के संरक्षण पर जोर दिया।