होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम सांसद ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री से की मुलाकात, समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा
नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने शनिवार को करीब 3 बजे नई दिल्ली स्थित रक्षा मंत्रालय कार्यालय में देश के माननीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh से शिष्टाचार भेंट की। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच समसामयिक विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा,विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।