बांसजोर: बांसजोर के सभी 18 आदि सेवा केंद्रों पर आदिवासी गौरव दिवस मनाया गया, जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित
बांसजोर में जनजातीय समुदाय के विकास एवं कल्याणार्थ स्थापित आदि सेवा केंद्रों पर बृहस्पतिवार को जनजातीय गौरव दिवस मनाते हुए जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया, आदि सेवा केंद्र तरगा, उरते,कोमबाकेरा सहित प्रखंड के सभी 18 आदि सेवा केंद्रों में जन जातीय गौरव दिवस एवं जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुए, जहां काफी संख्या में जनजातीय समुदाय लोगों ने भाग लिया।