बनमनखी: पेड़ से लटका मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी
सरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत देवोत्तर पंचायत के मलनिया गांव में शुक्रवार को एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मलनिया गांव निवासी देवु रमाणी (55) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सरसी थाना पुलिस एवं एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे