बांका: रजौन भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने की बैठक, जीत की खुशी में मिठाई बांटी
Banka, Banka | May 5, 2026 रजौन बाजार भाजपा कार्यालय में मंगलवार की शाम 4 बजे मंडल पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाली नियमित बैठक का हिस्सा थी। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, कार्य विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई।