कामां: कामां पुलिस ने ऑपरेशन पृथ्वी के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली की ज़ब्ती की
कामां क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन पृथ्वी के तहत डीएसटी टीम और कामां थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 5 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।पुलिस को लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें अवैध रूप से खनन सामग्री का परिवहन और ओवरलोडिंग पाई गई।नियम अनुसार कार्रवाई जारी।शुक्रवार सुबह 10 बजे मिली जानकारी।