अशोकनगर मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में बुधवार को दोपहर 3 बजे कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस के प्रतिवेदन की समीक्षा बैठक मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल में आयोजित की गई। वीडियों कांफ्रेंस में जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट एनआईसी कक्ष में कलेक्टर आदित्य सिंह ,पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।