चाचौड़ा: चाचौड़ा विधानसभा: मकसूदनगढ़ थाने से कस्टडी से भागा आरोपी, एसपी ने तीन पुलिस कर्मियों को किया लाइन अटैच
चाचौड़ा विधानसभा के मकसूदनगढ़ थाना से पुलिस कस्टडी से एक आरोपी फरार हो गया। 4 अप्रैल को एडिशनल एसपी मानसिंह ठाकुर ने बताया, आरोपी दिनेश भील बाइक चोरी के आरोप में पकड़ा था। बीती रात को थाने से फरार हो गया। एक हेड कांस्टेबल और दो आरक्षकों को पुलिस लाइन किया है। पुलिस कस्टडी से फरार आरोपी की तलाश के लिए टीम में गठित कर लगाई गई है। तलाश जारी है।