राघोपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सिमराही वार्ड नंबर 13 में रविवार की देर रात चोरों ने एक सूने घर को अपना निशाना बनाते हुए नकदी और जेवर की चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में दहशत और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। पीड़ित गृहस्वामी प्रभाष ठाकुर के अनुसार रविवार को पूरा परिवार एक शादी समारोह में गया हुआ था। इसी बीच देर रात अज्ञात चोरों ने उनके घर के मेन