नवाबगंज: जैदपुर क्षेत्र में ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल पर भक्ति का उल्लास, जगह-जगह विशाल भंडारों का आयोजन
जैदपुर क्षेत्र में ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विशाल भंडारों का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। ज्येष्ठ माह के आखिरी बड़े मंगल पर जैदपुर के थाना चौराहा, बड़ी बाजार, अली अकबर कटरा, मुरलीगंज, बरैया और तकिया चौराहा सहित कई स्थानों पर भंडारों की धूम रही।