नवाबगंज: बाराबंकी से मुंबई भागने की कोशिश नाकाम, जाति बनी दीवार, 5 घंटे में बुझ गईं 2 जिंदगियां
बाराबंकी जिले में मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के हरक्का ग्राम पंचायत के संतनगर गांव में सोमवार को प्रेम प्रसंग से जुड़ी दो दर्दनाक मौतों ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। पहले 22 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर खेत में पेड़ से लटका मिला और करीब पांच घंटे बाद उसकी नाबालिग प्रेमिका ने भी घर में फंदा लगाकर जान दे दी।