महाराजगंज: सिन्नत खेड़ा मजरे चुरुवा गांव में पारिवारिक कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम
30 जुलाई बृहस्पतिवार की सुबह 7:00 जब युवक के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका होने पर खिड़की से झांक कर देखा गया तो, युवक का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। परिजनों में चीख पुकार मच गई, जानकारी होते ही आस पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।