केरसई: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सिमडेगा द्वारा केरसई में चलाया कई दुकानों में छापेमारी
Kersai, Simdega | Jun 11, 2026 सिमडेगा डीसी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुगी के द्वारा गुरुवार के शाम 5:00 बजे केरसई में कई दुकानों पर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान खाद्य सामानों का नमूना सैंपल लेते हुए उसे जांच किया। मौके पर उन्होंने कहा कि इसके अलावा कई सैंपल को जांच के लिए इटकी प्रयोगशाला भेजा जा रहा है गलत पाए जाने पर कार्रवाई होगी।