नदबई: वेयर हाउस रोड़ पर दो सांडों की लड़ाई में एक बुजुर्ग घायल
नदबई शहर के वेयर हाउस रोड़ पर शुक्रवार सुबह दो सांडों की लड़ाई एक बुजुर्ग के लिए हादसे का कारण बन गई। दो सांडों की आपसी भिड़ंत के बीच अचानक आ जाने से 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर सांडों को बड़ी मुश्किल से भगाया और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।