इंगोरिया: खरसोद खुर्द टोल पर लव जिहाद का संदेह, हिंदू संगठनों ने हिंदू युवती के साथ 2 मुस्लिम युवकों को पकड़ा 🛑🚨
उज्जैन जिले के इंगोरिया के समीप खरसोद खुर्द टोल टैक्स पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक हिंदू युवती के साथ जा रहे दो मुस्लिम युवकों को पकड़ लिया। कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद की आशंका जताते हुए दोनों युवकों को रोककर पूछताछ की, जिसमें पता चला कि वे आष्टा की तरफ से आ रहे थे। सूचना मिलने पर इंगोरिया थाना प्रभारी दीपेश व्यास पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में आष्टा मंडी थाने में पहले ही अपराध दर्ज किया जा चुका है और आरोपियों को आष्टा पुलिस को सौंपा जा रहा है, जो आगे की कार्रवाई करेगी।
#UjjainNews #LoveJihad #IngoriyaNews #HinduSangathan #siti24ujjain
Ujjain Urban, Ujjain | Sep 14, 2026