बयाना: बयाना में 'नंद घर' से बदली आंगनबाड़ी की तस्वीर, बच्चों की रुचि और उपस्थिति में हुई वृद्धि
बयाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आंगनबाड़ी केंद्रों को ‘नंद घर’ के रूप में विकसित किया गया है, जिससे शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। इन केंद्रों पर एलईडी स्मार्ट टीवी, लाइट और पंखों जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।