आगामी एक नवम्बर को मध्यप्रदेश का 70वां स्थापना दिवस समारोह मनाया जाएगा। इस मौके पर जिला स्तर पर आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और स्थापना दिवस के गरिमामय आयोजन के संबंध में शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में तैयारी बैठक का आयोजन किया गया।