नबीनगर: खेदन बिगहा में न्यायालय द्वारा निर्गत 1 अभियुक्त के घर पुलिस ने विधिवत चस्पाया इश्तेहार
नवीनगर प्रखंड के रजवरिया खेदन बिगहा में न्यायालय द्वारा निर्गत एक अभियुक्त के घर विधिवत इस्तेहार चस्पाया गया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर गोविंद पासवान के घर विधिवत इस्तेहार चस्पाया गया। उन्होंने कहा कि जल्द ही आत्मसमर्पण नहीं किया तो आगे कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।