नबीनगर: नबीनगर रोड स्थित रेलवे फाटक के पास रोड ओवर ब्रिज का शिलान्यास हुआ
नबीनगर प्रखंड के पिपरा पंचायत के नबीनगर रोड स्थित रेलवे फाटक LC: 29 R.O.B यानी रोड ओवर ब्रिज का विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू के देखरेख में शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि निर्माण की कुल लागत 47 करोड़ रुपए है। रेलवे फाटक पर घंटों लगने वाली जाम को देखते हुए और इस जाम से क्षेत्र की जनता को होने वाली परेशानियों को देखते हुए इसे संज्ञान में लिया था।