नबीनगर: नवीनगर में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ मोहर्रम पर्व
नवीनगर में मोहर्रम पर्व को लेकर रविवार को नवीनगर में मुस्लिम समुदाय के द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। पुलिस प्रशासन के द्वारा मोहर्रम में निकले जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई थी। शहर के सभी चौक चौराहों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल मौजूद थे। रविवार को मुहर्रम पर्व आपसी सद्भाव व शांतिपूर्ण माहौल में पुलिस की अभिरक्षा में संपन्न हुआ।