सहारनपुर: सहारनपुर में टायर की दुकान में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
सहारनपुर के थाना कुतुबशेर इलाके में निरंकारी टायर्स की दुकान में रविवार रात लगी आग को दमकल विभाग ने समय रहते बुझा दिया। दुकान मालिक ने दीपक जलाकर दुकान बंद की थी, जिससे आग लगी। मौके पर फायर ब्रिगेड ने तुरंत कार्रवाई की और नुकसान के आकलन में जुटी है।