जशपुर: 35 करोड़ की लागत से बन रहा अत्याधुनिक अस्पताल, प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने निर्माण कार्य की सराहना की
जशपुर जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने सोमवार को निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए तेज गति से हो रहे कार्यों की सराहना की। सोमवार की दोपहर तीन बजे जशपुर जनसंपर्क से मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा