शिवपुरी नगर: लापरवाहों पर गिरी शिवपुरी कलेक्टर की गाज: रिकॉर्ड में गड़बड़ी करने पर मांगरौल पटवारी निलंबित
जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर बेहद संवेदनशील रुख अपनाने वाले शिवपुरी कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के तेवर अब और सख्त हो गए हैं। शासकीय कार्यों में लापरवाही और जनता को परेशान करने वाले कर्मचारियों को उन्होंने दो टूक चेतावनी दे दी है। इसी कड़ी में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलारस अनुभाग के ग्राम मांगरौल के पटवारी श्याम कोरकू कोनिलंबित कर दिया।