रायपुर पुलिस के कॉन्स्टेबल आशुतोष नेताम ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी हर कोई सराहना कर रहा है।
भनपुरी तिराहे पर ड्यूटी के दौरान उन्हें एक लावारिस बैग मिला। बैग में करीब 4 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने, ₹11,700 नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज़ थे।
कॉन्स्टेबल आशुतोष नेताम ने बिना किसी लालच के पूरी अमानत उसके असली मालिक को सुरक्षित लौटा दी। उनके इस सराहनीय कार्य के लिए पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिरगांव मंडल द्वारा शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
ऐसी ईमानदारी समाज में विश्वास और पुलिस के प्रति सम्मान को और मजबूत करती है।
#Raipur #RaipurPolice #Chhattisgarh #Honesty #GoodNews AshutoshNetam Police CGNews ViralNews PositiveNews India Integrity Inspiration BreakingNews NewsUpdate