बाड़ी: सिर पर काला कौआ बैठा तो फैली हत्या की खबर, सूचना पर दौड़ी पुलिस, जांच में निकली अफवाह
Bari, Dholpur | May 17, 2026 21वीं सदी में भी अंधविश्वास लोगों पर किस कदर हावी है, इसका एक अजीबोगरीब मामला जिले के कंचनपुर थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहां एक युवती ने अपनी बड़ी बहन को फोन कर मां की हत्या किए जाने की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पुलिस भी तत्काल हरकत में आ गई। हालांकि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो जिस महिला की हत्या की बात कही गई थी,