पातेपुर: पातेपुर के बलिगांव में एक साथ 5 घरों में भीषण चोरी, लगभग 12 लाख रुपए के आभूषण व अन्य सामान चुरा ले गये चोर।
पातेपुर के बलिगांव गांव में अज्ञात चोरों ने एक ही रात 5 घरों में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने सभी घरों के अलमीरा, बक्सा पेटी आदि का ताला तोड़कर सोने एवं चांदी के आभूषण एवं अन्य सामान चुरा ले गये। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे के करीब पूर्व पंचायत समिति सदस्य नवल किशोर राय ने बताया कि चोरों ने घर से बक्सा पेटी खेत में ले जाकर ताला तोड़ा व सामान ले गये।