हरपालपुर थाना क्षेत्र के गांव कलूटेपुरवा में रविवार शाम 18 वर्षीय काजल ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार काजल लंबे समय से एक शारीरिक बीमारी से ग्रसित थी, बीमारी के कारण वह अक्सर मानसिक तनाव में रहती थी।