Gas Cylinder Blast: दुर्गापूजा के प्रसाद बनाते समय फटा सिलिंडर, चाची-भतीजी की दर्दनाक मौत
गिरिडीह। दुर्गापूजा की खुशियों के बीच एक दर्दनाक खबर आ रही है। झारखंड के गिरिडीह जिले में दुर्गापूजा की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। धनवार प्रखंड के मनगसो गांव में रविवार शाम घर में प्रसाद बनाते समय पांच किलो के छोटे गैस सिलिंडर में आग लग गई। देखते ही देखते सिलिंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। इस हादसे में 26 वर्षीय कविता देवी और उनकी पांच वर्षीय भतीजी सीतल कुमारी की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
प्रसाद बनाते समय सिलिंडर में लगी आग
घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार शाम करीब छह बजे जरीसिंगा पंचायत के मनगसो गांव में हुई। कविता देवी घर में दुर्गापूजा के लिए प्रसाद तैयार कर रही थीं। इसी दौरान पांच किलो के छोटे गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई।सिलिंडर से लपटें उठती देख घर में मौजू