चोरी की घटना पर विधायक ने पुलिस को दिया त्वरित कार्रवाई के निर्देश
बरकट्ठा बाजार रोड पर 11 अक्तूबर को तीन घरों में चोरी के बाद विधायक अमित कुमार यादव पीड़ित परिवारों से मिले और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने पुलिस प्रशासन को सीसीटीवी फुटेज की जांच करने, तकनीकी टीम की मदद लेने और जल्द चोरों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में ऐसी आपराधिक घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
बरकट्ठा, प्रतिनिधि। बरकट्ठा बाजार रोड स्थित राहुल मेडिकल के संचालक लक्ष्मण प्रसाद चौधरी के आवास समेत कुल तीन घरों में 11 अक्तूबर को चोरी की घटना के बाद विधायक अमित कुमार यादव जानकारी लेने पहुंचे। उन्होंने चोरी घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने पुलिस प्रशासन को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में इस तरह की आपराधिक घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। रास्ते में पड़ने वाले सभी सीसीटीवी कैमरा को खंगालने के साथ ही टेक्