देवबंद: लालवाला गांव में पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, एसपी ग्रामीण ने फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा का भरोसा दिलाया
देवबंद थाना क्षेत्र के संवेदनशील गांव लालवाला में गुरुवार दोपहर 1 बजे पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। हालिया विवाद और तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस ने गांव में फ्लैग मार्च और पैदल गश्त कर शक्ति प्रदर्शन किया। एसपी देहात के नेतृत्व में भारी पुलिस बल गांव की गलियों में उतरा।