प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक -29/09/2026
शीर्षक: *गोपालपुर में नारी अदालत सह सखी वार्ता आयोजित: महिलाओं के न्याय, सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन पर बल।*
जमुई : जिला अंतर्गत खैरा प्रखंड के ग्राम पंचायत गोपालपुर में ग्राम पंचायत की मुखिया श्रीमती मौसम कुमारी की अध्यक्षता में ' *नारी अदालत सह सखी वार्ता* ' कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. जुलेखा हसमत, केंद्र प्रशासक पूनम कुमारी, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ विकाश कुमार एवं लेखा सहायक प्रताप सिंह ने नारी अदालत की अध्यक्ष एवं न्याय सखियों के साथ मिलकर महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित किया। इनके द्वारा नारी अदालत के उद्देश्यों, इसकी कार्यप्रणाली एवं न्याय प्रक्रिया पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। समीक्षा के दौरान नारी अदालत में अब तक प्राप्त शिकायतों, निष्पादित मामलों एवं लंबित प्रकरणों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। यह रेखांकित किया गया कि नारी अदालत ग्रामीण स्तर पर हिंसा एवं उत्पीड़न से पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय, संबल और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए एक प्रभावी मंच के रूप में कार्य कर रही है। महिलाओं को बिना किसी भय के अपनी समस्याओं को प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया गया।
महिला सशक्तिकरण के आयामों को विस्तार देते हुए महिलाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, वन स्टॉप सेंटर (सखी), महिला हेल्पलाइन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जानकारी दी गई। महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने और बैंकिंग प्रणाली से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
बढ़ते डिजिटल अपराधों के दृष्टिगत कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया। उपस्थित जनसमूह को फर्जी कॉल, ओटीपी, एटीएम पिन, यूपीआई और संदिग्ध लिंक के माध्यम से होने वाली ठगी के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई। साथ ही, किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।
सखी वार्ता के दौरान महिलाओं की स्थानीय समस्याओं और आवश्यकताओं को सुना गया तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम का समापन एक सुरक्षित, सशक्त और जागरूक समाज के निर्माण में सामूहिक सहभागिता के संकल्प के साथ हुआ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
Home Department, Govt. of Bihar
Social Welfare Department, Government of Bihar
Bihar Education Department
#CMSamrat
#samratchoudhary
40 views | Jamui, Bihar | Sep 29, 2026