देवसर: जियावन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना टीपी रेत परिवहन पर सख्ती, अवैध रेत ले जा रहा हाईवा जब्त, माफियाओं में हड़कंप
जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ जियावन थाना पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बिना (टीपी) रेत का परिवहन कर रहे एक हाईवा वाहन को जब्त किया है। जब्त किए गए वाहन का क्रमांक MP53 ZC 2556 बताया गया है।पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई नियमित चेकिंग और निगरानी के दौरान की गई। हाईवा चालक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया।