हुज़ूर: एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
Huzur, Bhopal | Apr 22, 2026 राजधानी भोपाल में नर्सिंग की पढ़ाई कर चुकी युवती के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। बागसेवनिया थाना पुलिस के मुताबिक सीहोर निवासी 30 वर्षीय प्रिया राठौर से उसके परिचित युवकों ने एम्स भोपाल में नौकरी लगवाने का झांसा दिया| आरोपियों ने पहचान का हवाला देते हुए युवती से ₹50000 ले लिए |