बदायूं: ककराला नगर पालिका परिषद के सामने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Budaun, Budaun | Jan 19, 2024 ककराला नगर पालिका परिषद के सामने बाजार में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संबंधित विभागों द्वारा स्टाल लगाकर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5 लाभार्थियों को चाबी सौंपी गई व प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पांच स्ट्रीट वेंडरों को प्रमाण पत्र दिए गए हैं।