बदायूं: बसोमा रेलवे फाटक पर युवक की ट्रेन से कटकर मौत हुई, परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या करने का आरोप लगाया
Budaun, Budaun | Jan 19, 2024 बदायूं की उझानी कोतवाली क्षेत्र के अब्दुल्लागंज गांव के रहने वाला 20 वर्षीय रवि पुत्र सत्यपाल गुरुवार रात को घर से चला गया और फिर उझानी कोतवाली क्षेत्र के बसोमा रेलवे फाटक ट्रेन से कट कर मौत हो गई। वहीं परिजनों का कहना है कि रवि का किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग के चलते ही उसकी हत्या कर उसके शव को बसोमा रेलवे फाटक की पटरी पर रख दिया। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।