तिरोड़ी: बौद्ध विहारों में किया एक दिवसीय शांतिप्रिय धरना प्रदर्शन, महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपे गए ज्ञापन
तिरोड़ी और कटंगी तहसील क्षेत्र के तमाम बौद्ध विहारों में 26 जून शुक्रवार को पूरा दिन बौद्ध अनुयाईयों ने एक दिवसीय शांतिप्रिय धरना प्रदर्शन किया। महाबोधि महाविहार बोधगया के प्रबंधन को लेकर देशभर में उठ रही मांग के बीच दोनों ही तहसील क्षेत्र के गांव-गांव में स्थापित बौद्ध विहारों में शांतिप्रिय धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपे गए। कटंगी तहसील की