कैंपियरगंज: पीपीगंज इलाके के भगवानपुर चौराहे के निकट एयरटेल कंपनी के मोबाइल टावर से चोरों ने पांच सोलर पैनल की चोरी की
पीपीगंज थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौराहे के निकट स्थित एयरटेल कंपनी के मोबाइल टावर से शनिवार की रात पांच सोलर पैनल चोरी कर लिया गया। पुलिस जांच कर रही है। टावर के रखरखाव की जिम्मेदारी नेक्सा इंजीनियरिंग कंपनी के कर्मचारी विवेक कुमार यादव की हैं। उन्होंने पीपीगंज पुलिस को मोबाइल टावर से पांच सोलर पैनल चोरों द्वारा चोरी करने की तहरीर दी है।