ओबरा: बीजपुर के एनटीपीसी विंध्याचल में 'कैंपस टू कॉर्पोरेट' कार्यशाला, प्रशिक्षुओं को कॉर्पोरेट जीवन के लिए किया जा रहा तैयार
Obra, Sonbhadra | May 29, 2026 एनटीपीसी विंध्याचल के आरएलआई विंध्याचल में कार्यकारी प्रशिक्षु-2025 बैच के लिए तीन दिवसीय ‘कैंपस टू कॉर्पोरेट’ कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इसमें एनटीपीसी विंध्याचल और एनटीपीसी सिंगरौली के प्रशिक्षु शामिल हुए हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को शैक्षणिक जीवन से कॉर्पोरेट दुनिया में सहजता से प्रवेश के लिए तैयार करना है।