शाहगंज: दिनदहाड़े असलहे के बल पर बाइक लूट, शिक्षिका के पति बने बदमाशों का शिकार
जौनपुर के सरपतहां थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर बदमाशों ने असलहे के बल पर एक व्यक्ति से बाइक और नकदी लूटकर इलाके में दहशत फैला दी। घटना गेठुआ गांव के पास की है, जहां बाइक सवार को रोककर तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।