शोहरतगढ़: नगर पंचायत कार्यालय शोहरतगढ़ पर झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
रविवार की सुबह 9:00 की लगभग 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय शोहरतगढ़ पर झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है,जिसमें नगर पंचायत शोहरतगढ़ की अध्यक्षा उमा अग्रवाल ने राष्ट्रीय झंडे का झंडा रोहण कर नगर पंचायत शोहरतगढ़ के शहीद स्मारक पर भी झंडारोहण किया है।इस दौरान नगर पंचायत शोहरतगढ़ के अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल सहित अनेक लोग मौजूद थे।